रामानुजगंज के प्रशांत कुशवाहा अव्वल…प्रथम पांच स्थान पर पुरुष अभ्यर्थियों का कब्जा….टॉप टेन में तीन महिलाएं…देखें लिस्ट…
रायपुर।
पीएससी 2017 के नतीजे मंगलवार देर शाम जारी किए गए। परीक्षा में
रामानुजगंज के प्रशांत कुमार कुशवाहा टॉप पर हैं। दूसरे स्थान पर गौतम चंद
पाटिल हैं। इस बार के परिणाम में महिलाओं को पछाड़ते हुए प्रथम पांच स्थान
पर पुरुष अभ्यर्थियों ने कब्जा जमाया है। हालांकि टॉप टेन में तीन महिलाओं
ने भी स्थान बनाया है।
छत्तीसगढ़
लोक सेवा आयोग के 299 पदों के लिए 879 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था।
जिसमें टॉपर प्रशांत कुशवाहा ने 933.50 अंक प्राप्त किया है। दूसरे स्थान
पर रहे गौतम चंद पाटिल के कुल अंक 900.50 हैं। इन दोनों के बीच 30 अंकों का
फासला है। तीसरे स्थान पर उमेश कुमार पटेल हैं। उन्होंने कुल 898 अंक
प्राप्त किया है।
ज्ञात
हो कि पीएससी 2017 की प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी 2017 को आयोजित की गई
थी। इस परीक्षा में कुल 122584 प्रतियोगी शामिल हुए थे जिनमें से 4247
प्रतियोगियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था। 879 अभ्यर्थियों के
इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन सूची जारी की गई है।
मुख्य
परीक्षा के बाद मंगलवार को ही साक्षात्कार खत्म हुए और इसके तुरंत बाद
पीएससी ने नतीजे जारी कर दिए। सभी 299 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के नाम और
विस्तृत नतीजे आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं।
मेरिट
सूची में चौथे स्थान पर विशाल कुमार महाराना, पांचवे स्थान पर अमित नाथ
योगी, छठे स्थान पर सुमित कुमार गर्ग और सातवें स्थान पर सिद्धांत तिवारी
का नाम है। आठवें स्थान पर रश्मि ठाकुर, नौवें स्थान पर स्मृति तिवारी और
दसवें स्थान पर आकांक्षा त्रिपाठी का नाम आया है। रश्मि को 880 अंक, स्मृति
को 878 अंक और आकांक्षा को 877 अंक मिले हैं।

