रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। 23 साल बाद शिक्षा विभाग में 14,580 व्याख्याताओं, शिक्षकों की भर्ती के लिए शनिवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया है।
लोक शिक्षक संचालनालय की ओर से जारी विज्ञापन में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की भी भर्ती की जाएगी। 1995 के बाद से प्रदेश में नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई थी। 26 जनवरी को भूपेश बघेल ने परेड जल्द ही प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द की घोषणा की थी। भर्ती की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का विलंब न हो, इसलिए लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पहले ही शिक्षकों के पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।
भर्ती ई और टी संवर्ग की की जाएगी। पदों पर भर्ती लेने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को दी गई है। 26 मार्च से शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। तीन स्तर पर होने वाली परीक्षा में संचालक लोक शिक्षक, संयुक्त संचालक संभागीय कार्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत की जाएगी।

