तेंदुए को बंदर ने ऐसा नचाया कि देखने वालों का लग गया मजमा

गरियाबंद:-गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम दर्रीपारा में सोमवार की दोपहर एक तेंदुआ बंदर का शिकार करने के चक्कर में उसका पीछा करते हुए पेड़ पर चढ़ गया। बंदर तो वहां से छलांग लगाकर उतर गया, लेकिन तेंदुआ ऊपर ही चढ़ा रह गया। तेंदुए के पेड़ में चढ़ने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते वहां लोगों का मजमा लग गया। पूरा गांव पेड़ के नीचे तमाशा देखने के लिए जमा हो गया।
लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ पेड़ में ही सहमा हुआ बैठा रहा और नीचे खड़े लोग आराम से उसे देखते रहे। इस दौरान लोग पूरी तरह निश्चिंत होकर तेंदुए को पेड़ पर निरीह बैठा देख रहे थे। लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यदि तेंदुआ इस वक्त हमला कर दे तो गंभीर घटना हो सकती है। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके लिए भी लोगों की भीड़ को काबू करना और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ना या जंगल की ओर भेजना मुश्किल हो रहा है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !