पिथौरा:-पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशनपुर के सरंपच सुरेश खुटे एवं सचिव राजिम बेहरा गिरफ्तार आपको बता दे कि लाखों रुपये सरकारी पैसे गबन की शिकायत ग्राम पंचायत किसनपुर पंचायत के ही पंचो ने जनवरी मे पिथौरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी और जिला पंचायत महासमुन्द को सौंपा गया था इस मामले की जांच पिथौरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी प्रदीप प्रधान एवं जिला पंचायत महासमुन्द के अधिकारी द्वारा की गई थी.
आज मुख्य कार्य पालन अधिकारी ने जांच प्रतिवेदन पिथौरा थाने मे सौंपा पिथौरा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जाँच में शिकायत सही पाए जाने पर सरपंच और सचिव को धारा 420’120 बी के तहत 14 वे विप्त की राशि, शौचालय निर्माण, पेशन राशि, मनरेगा, साहिल टेड्रस के नाम फर्जी बिल, मुल भुत राशि का फर्जी आरहण एवं सरपंच द्वारा नियमों को ताक मे रख कर अपने माता पिता को साठ वर्ष होने के पुर्व पेन्शन राशि का भुगतान किए जाने पर गिरफ्तार किया|


