सांकरा से राजेश साव की रिपोर्ट:-थाना साकरा के अंतर्गत ग्राम बड़े लोरम में समुदायिक पुलिसिंग हेतु हमर पुलिस हमर सग कार्यक्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर श्रीमान एसडीओपी पटेल सर व थाना प्रभारी वीणा यादव एवं समस्त स्टाफ
ग्राम बड़े लोरम मैं कार्यक्रम कराया गया जिसमें सरहदी ग्राम लारीपुर, सिंगारपुर ,छोटे लोरम , ढोढर कसा, परसवानी, पड़कीपाली एवं अन्य नक्सल संवेदनशील ग्राम के ग्रामीण, बुजुर्ग महिलाए एवं स्कूली बच्चे खो खो कबड्डी क्रिकेट जलेबी दौड़ चम्मच दौड़ वालीबॉल एवं कई प्रकार के खेलों में बुजुर्गों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं खेलों का आनंद लिया बाद ग्रामीणों एवं बच्चों , दिव्यांग जनों को पुरस्कार के रूप में टी शर्ट जैकेट लोवर ,बैट बॉल स्कूली बैग पेन कॉपी पेंसिल सील्ड मेडल साड़ी गमछा एवं अन्य सामग्री का उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार वितरण किया गया
सुश्री वीणा यादव ने बच्चों को कानूनी जानकारी दी उन्होंने खेल एवं अनुशासन के संबंध में संबोधन दिया व अपराध से तथा नशापान से दूर रहने की हिदायत दी । पुलिस भी समाज का ही हिस्सा है समाज से ही हम आए हैं और और समाज की सेवा के लिए ही हम है । जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए आदि बातें कहीं ।
इस कार्यक्रम में बड़े लोरमस्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकों, स्पोर्ट्स टीचरो साथ ही ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा । इस कार्यक्रम में सुश्री वीणा यादव थाना साकरा , उपनिरीक्षक उदय राम साहू ,सहायक उपनिरीक्षक संतोष कोमरा, आरक्षक कृष्णा यादव, वीरेंद्र बाघ विजय विकास दिव्य, गौरव नवरंगे, मोतीराम पैकरा, ट्रेनर मनोज डडसेना, नगर सैनिक वीरेन्द्रे पलेशवर ,सभी थाना साकरा स्टाफ मौजूद थे





