महानदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, जल स्तर बढ़ने से शिशु हाथी डूब गया

महासमुंद:-क्षेत्र के जंगलों और गांवों में लंबे समय से स्वतंत्र विचरण कर रहा एक हाथी दल रविवार की रात महानदी पार कर रहा था। इसी बीच बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। दल में शामिल एक हाथी का बच्चा नदी की धारा में बहकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। हाथी का यह बच्चा करीब सप्ताह पहले पैदा हुआ था।
वन विभाग के ड्रोन कैमरे की मदद से इस हाथी दल को शनिवार को देखा गया था। 22 हाथियों का यह दल उस वक्त नदी के उस पार था। इस दल में करीब 7 छोटे हाथी शामिल थे। सोमवार की सुबह अछोला गांव के महानदी तट पर लोगों ने हाथी के बच्चे का शव पानी में तैरता देखा।कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नदी तट पर एक बड़े हाथी दल को देखा था, जो डूब रहे नन्हे हाथी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को वहां से निकाला।बताया जा रहा है कि महानदी में बांध से अचानक पानी छोड़ा गया है जिसकी वजह से उसका जल स्तर अचानक बढ़ा है। जब हाथी दल नदी पार कर रहा था, उसी वक्त जल स्तर बढ़ने से शिशु हाथी डूब गया और उसकी मौत हो गई।
Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !