रायपुर:-लोकसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दक्षिण बस्तर के सुकमा जा रहे जवानों से भरे दो वाहन आज हादसे का शिकार हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 79 बटालियन के जवान सुकमा की ओर जा रहे थे। तभी जवानों से भरी मेटाडोर के चालक को भूमका नाले के पास झपकी आ गई।

