बसना :- दिनांक 12.04.2019 को थाना बसना पुलिस द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर एवं श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वेदव्रत सिरमौर एवं श्रीमान अनु0अधि0पु0 महोदय श्री राजीव शर्मा के कुशल मार्ग दर्शन से मुखबिर की सूचना पर बस स्टेंड बसना में उड़ीसा से मादक पदार्थ लेकर एक व्यक्ति काले रंग बेग लेकर बस स्टेण्ड बसना खड़ा है कि सूचना तस्दीक करने पर एक काले रंग की पिठु बेग लेकर खड़ा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम गोपाल अठेय्या पिता बखतु अठेय्या उम्र21 साल साकिन घनस्यामपूरा थाना बठियागड जिला दमोह mp का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक काले रंग की के अंदर 3पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसे रखकर बिक्री करने हेतु दमोह मध्य्प्रदेश ले जा रहा था। आरोपि के कब्जे से 01. तीन पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 3.400किलो किमती लगभग 17000/- रूपये ,02. एक नग काले रंग कि कीपेट मोबाईल किमती 500/- रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20ख नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर उप निरीक्षक हेमलाल नाग ,सहायक उप निरीक्षक. सिकंदर भोई ,प्रधानआरक्षक 39 राजेश शिकरवार आर 775,बीरेंद्र साहू 748 महेंद्र यादव विशेष योगदान रहा