महासमुन्द:-जिले के पिथौरा जनपद पंचायत के जम्हर के ग्रामीणों ने आज CEO प्रदीप प्रधान को ज्ञापन शौपकर मांगे पूरी नही होने पर लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कही।
दरअसल ग्राम पंचायत जम्हर के ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के राशि का भुकतान नही किया गया है। और इस सम्बंध में सरपंच और सचिव को बार बार ग्रामीणों द्वारा मौखिक एवं लिखित में शिकायत भी किया गया
परन्तु अब तक किसी को भी शौचालय निर्माण का राशि नही मिला है, जिससे नाराज ग्रामीण CEO प्रदीप प्रधान को ज्ञापन सौपकर जल्द राशि भुकतान की मांग की।