सरायपाली:-सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापाली निवासी हेमराज पटेल के पास से एक-एक किलो के 10 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपित के विरुद्ध सरायपाली थाना में धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार ओडिशा से सरायपाली होते हुए सरसीवा रोड पर मोटर साइकिल में सवार होकर खेमराज तेज रफ्तार से आ रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित गांजा का परिवहन कर रहा है, जिस पर पुलिस ने पीछा करते हुए बगाईजोर नाला बालसी के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक खेमराज पटेल को रोका।

