हिरण के मांस और खाल के साथ एक गिरफ्तार

हिरण के मांस और खाल के साथ एक गिरफ्तार

डिगेश कुमार चेलक झलप :-वन्यप्राणी हिरण का शिकार कर मांस पकाने वाले युवक को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपी का एक साथी फरार बताया जा रहा है. मुखबिर की सूचना पर झलप के समीप जोरातराई कमराडेरा में आज विभाग की टीम ने दबिश दी जहां पर आरोपी युवक भुलऊ कमार पिता बत्तर सिंह कमार हिरण का मांस  पका रहा था. टीम ने चारो ओर से घेर लिया और उसके पास से पका मांस सहित चीतल की चमड़ी, 5 तीर-कमान के अलावा जंगल में शिकार से करने के हथियार जब्त किए हैं.
वन परिक्षेत्राधिकारी मनोज चंद्राकर के निर्देशन में हुए इस कार्रवाई में जोरातराई कमारडेरा में आज छापेमारी की. जहां पर आरोपी युवक को रंगे हाथ टीम ने पकड़कर गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. टीम के पूछताछ में युवक ने बड़े जंगल से शिकार करना बताया है. इस तरह यहां से बारनयापारा अभ्यारण नजदीक हैं, जहां पर भारी संख्या में हिरण मौजूद है.  इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर राकेश सिंह परिहार, देवकुमार ध्रुव, नंदलाल बरिहा की भूमिका रही.

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !