खाना बनाते झुलसी महिला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर
Editor -
छत्तीसगढ़ सेवा
मई 04, 2019
झलप:-श्याम नगर झलप निवासी आरतीबाई पति प्रहलाद गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय
बुरी तरह से झुलस गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झलप में प्राथमिक उपचार के
बाद रायपुर रेफर किया गया है। दो मई को सुबह आरती खाना बना रही थी। पास
में रखे चिमनी का मिट्टी तेल गिर जाने से पूरे शरीर में आग लग गया । जिससे
महिला बुरी तरह से झुलस गई है। डॉ सुभाष पटेल ने महिला को मेकाहरा रायपुर
रिफर किया गया है। मुुहल्ले में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही
है।