CGBSE Result 2019: जानिए कब आएगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक


छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board) जल्द ही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (CGBSE Result 2019) जारी कर देगा. 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (CGBSE 10th, 12th Result 2019) 8 मई को जारी होने की उम्मीद है. स्टूडेंट्स का रिजल्ट (CGBSE 10th Result 2019) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा. स्टूडेंट्स इस वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट (CGBSE 12th Result 2019) देख पाएंगे. स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. 10वीं (CGBSE Class 10) की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 23 मार्च तक चली थी. जबकि 12वीं (CGBSE Class 12) की परीक्षा 2 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी. बता दें कि पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 9 मई को जारी किया गया था. पिछले साल कक्षा 10 में 68.6% स्टूडेंट्स पास हुए थे जबकि 12वीं 77% स्टूडेंट्स पास हुए थे. 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा था.
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CGBSE) को जुलाई, 2001 में स्थापित किया गया था. बोर्ड ने पहली बार साल 2002 में परीक्षाएं आयोजित की थी. 2002 के बाद से बराबर बोर्ड सफलतापूर्वक 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करवा रहा है.

CGBSE 10th, 12th Result 2019: ऐसे कर पाएंगे चेक 

स्टेप 1: स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए results.cg.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए 10th Result और 12th Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भर कर सबमिट करें.
स्टेप 4: आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !