छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल का शपथ ग्रहण 29 जुलाई को

रायपुर 20 जुलाई।छत्तीसगढ़ की नवनियुक्त राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का शपथ ग्रहण 29 जुलाई को होगा।
मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने आज विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में शपथ ग्रहण की तैयारी के परिप्रेक्ष्य में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हाल में आयोजित की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर समस्त तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए। श्री कुजूर ने अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा और पार्किंग की तैयारी पूर्व में ही कर ली जाए। नगर निगम साफ-सफाई की व्यवस्था करे।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव द्वय श्री सी.के. खेतान, अमिताभ जैन, विशेष पुलिस महानिदेशक संजय पिल्ले, विधि विभाग के प्रमुख सचिव  रविशंकर शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !