नगर पलिका निर्वाचन 2019 कलेक्टर ने ली सेक्टर अधिकारियों की बैठक

मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर प्राथमिक सुविधाओं का जायजा ले, कमियों को दूर कराए
चन्द्रशेखर प्रभाकर महासमुन्द/ 25 नवम्बर 2019/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय) श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां जिला पंचायत के सभा कक्ष में नगर पालिका निर्वाचन 2019 के सफल संपादन के संबंध में जिले के सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का तत्काल भ्रमण कर उनकी वस्तु-स्थिति का जायजा ले। मतदान केन्द्रों के भवन की स्थिति, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था सहित रैम्प आदि की स्थिति देख ले। कोई भी कमी होने पर इसकी तत्काल सूचना देवें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित थे।
केलक्टर श्री जैन ने बैठक में कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र का रूट-चार्ट भली-भाति देखले, सभी मतदानो केन्द्रों तक वाहन पहुंच व्यवस्था सुनिश्चित होना चाहिए। मतदान दिवस को प्रत्येक दो घण्टे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत की जानकारी जिसमें महिलां-पुरूष एवं तृतीय लिंग का विवरण शामिल हो देना सुनिश्चित करेंगे। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान दलों को निर्धारित वाहन में मतदान समाग्री वापसी स्थल पर लाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम सरायपाली श्री विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर श्री शरीफ मोहम्मद खान, श्री आलोक पाण्डेय, सभी अनुविभागीय अधिकारीगण, सभी तहसीलदार सहित जिले के सभी सेक्टर अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !