नगरीय निकाय चुनाव 2019 ऑनलाईन आवेदन स्वीकार करने के संबंध में कॉमन सर्विस सेंटर के आपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण

                     
महासमुन्द 30 नवम्बर 2019/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 के लिए ऑनलाईन नामिनेशन, ओनो के संबंध में नगरीय निकाय क्षेत्र के लोक सेवा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के आपरेटरों एवं ऑनलाईन नामांकन के लिए नियुक्त रिटर्निग अधिकारी के तकनीकी स्टॉॅफ को वन विभाग के वनविद्यालय प्रशिक्षण शाला में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जैन के निर्देश पर जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी श्री आंनद सोनी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर श्री भूपेन्द्र अम्बिलकर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्री नागेश साहू ने निकाय चुनाव के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर से आए लोगो एवं तकनीकी स्टॉफ को सावधानी पूर्वक सभी आवश्यक जानकारी समाहित करने एवं तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। इसके अलावा सवाल जवाब के जरिए उनकी शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण के दौरान पावर प्वांइट प्रजेंटेशन के जरिए आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियां ने बताया कि रिटर्निंग आफिसर के कार्यो में सर्वप्रथम कार्य लागिन, नाम निर्देशन प्रपत्र जमा करना एवं पावती प्रिंट कराना, नामनिर्देश प्रपत्र की संवीक्षा कराना, अभ्यार्थी वापसी की एण्ट्री कराना, मतमत्र हेतु अभ्यार्थी का क्रम निर्धारण करना, अभ्यार्थियों के लिए प्रतीक आंबटन करना, विधिमान्य अभ्यार्थियों की सूची प्रिंट कराना आदि के संबंध में जानकारी दी। 
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस बार नामांकन की प्रक्रिया के लिए ऑनलाईन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसका नाम है ओनो इस ऑनलाईन पोटल का लिंक सीजीएसडॅाटजीओवी पर उपलब्ध है। इस सॉफ्टवेयर की सहायता से अभ्यर्थी स्वयं, सुविधा केन्द्र एवं लोक सेवा केन्द्र पर अपना ऑनलाईन नाम निर्देशन प्रपत्र तैयार कर सकता है। अभ्यर्थी को इसके लिए अपना मोबाईल नंबर से पंजीयन करना होगा। ऑनलाईन नाम निर्देशन प्रपत्र सबमीट करने के बाद उसका फायनल, प्रिंट आउट एवं आवश्यक दस्तावेज संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। ऑनलाईन नाम निर्देशन प्रपत्र भरने से गलती होने की संभवना कम होगी एवं प्रिंट आउट लेकर अभ्यर्थी स्वयं जांच कर उचित सुधार कर सकता है। ऑनलाईन नाम निर्देशन प्रपत्र एक बार लॉक करने के बाद दोबारा सुधार नहीं किया जा सकता।   
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !