दो बच्चों की महानदी में डूबने से मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

रायपुर 30 नवंबर 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर के टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के दो बच्चों के आज महानदी में डूबने से हुुई मृृृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने को कहा है। परिजनों को यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रदान की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत माता स्कूल रायपुर के करीब 170 छात्र आज महासमुंद के सिरपुर में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। कक्षा नवमी के दो छात्र अमन शुक्ला और खुशदीप संधु की महानदी में गहरे पानी में जाने से मृृत्यु हो गई।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !