महासमुन्द 26 नवम्बर 2019/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सुनील कुमार जैन द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन 2019 के लिए जिले के नगर पालिका एवं नगर पंचायतवार मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए है।
इनमें नगर पालिका महासमुन्द क्षेत्र के सेक्टर क्रमांक एक के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1, 2, 17, 18, 31,32 के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र साहू, सेक्टर दो के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक, 7,8,13,14,15,16 के लिए उपवनमंडलाधकारी श्री एस.एस. नाविक, सेक्टर तीन के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 3,4,5,19,20 के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री एस.आर. चंद्राकर, सेक्टर चार के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 21,22,9,10,11,12 के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री एम.के. ठाकुर, सेक्टर पांच के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 23,24,25,26,44,45 के लिए सहायक खनिज अधिकारी श्री अजय दास, सेक्टर छह के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 27,28,37,38,29,30,35,36 के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र तारम, सेक्टर सात के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 39,40,41,50,51 के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आर.के.शुक्ला, सेक्टर आठ के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 46,47,48,49,42,43 के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी श्री अतुल सिन्हा, सेक्टर नौ के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 33,34,54,55 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.एल. कुर्रे तथा सेक्टर दस के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 58,59,52,53,56,57 के लिए नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री व्ही.के.सेठ की नियुक्ति की गई है। इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव क्षेत्र के सेक्टर एक के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1,2,3,4,9 के लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के प्रभारी मिशन समन्यवक श्री प्रफुल्ल चंद्र पुरोहित, सेक्टर दो के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 5,6,7,8,10,11 के लिए सहकारी संस्था के सहायक पंजीयक श्री जी.एस.शर्मा, सेक्टर तीन के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 12,13,14,15 के लिए कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री यू.एस. तोमर की नियुक्ति की गई है।
इसी तरह नगर पालिका बागबाहरा क्षेत्र के सेक्टर एक के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1,2,3,4,5 के लिए पशु चिकित्सा सेवाएं के उप संचालक के डॉ. डी.डी. झारिया, सेक्टर दो के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 6,7,8,9,10,11 के लिए उद्यान विभाग के सहायक संचालक श्री बी.एस. परिहार, सेक्टर तीन के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 12,13,14,15 के लिए जिला महिला बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री सुधाकर बोडले, सेक्टर चार के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 16,17,18 के लिए सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय शर्मा की नियुक्ति की गई है।
इसी तरह नगर पंचायत पिथौरा क्षेत्र के सेक्टर एक के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1,2,3,4,5 के लिए आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री एन.आर. देवांगन, सेक्टर दो के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 6,7,8,9,10 के लिए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री ए.के.सिंग, सेक्टर तीन के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 11,,12,13,14,15 के लिए लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री ए.आर. मरकाम की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी तरह नगर पंचायत बसना क्षेत्र के सेक्टर एक के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1,2,3,14,15 के लिए जिला खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे, सेक्टर दो के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 4,5,6,7,8,9, के लिए जिला योजना सांख्यिकीय अधिकारी श्री मार्सल तिर्की, सेक्टर तीन के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 10,11,12,13 के लिए ग्राम उद्योग विभाग के सहायक संचालक श्री रविन्द्र अनंत के ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा इसी तरह नगर पालिका सरायपाली क्षेत्र के सेक्टर एक के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 1,2,3,16,17,18 के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री भोला प्रसाद चंद्राकर, सेक्टर दो के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 6,7,8,13,14,15 के लिए श्रम अधिकारी श्री घनश्याम पाणिग्रही एवं सेक्टर तीन के अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 4,5,9,10,11 एवं 12 के लिए जिला पंजीयक श्री दीपक मण्डावी की ड्यटी लगाई है।इसके अलावा पांच सेक्टर ऑफिसर को रिर्जव के रूप में रखा गया है। इनमें श्री पी.एस.राठौर, श्री रेखराज शर्मा, श्री अजय विश्वास, श्री पंकज देव, श्री एस.के.टिकरिहा शामिल है।

