कलेक्टर जनचौपाल में नागरिकों ने दी समस्याओं की जानकारी जनचौपाल में मिले विभिन्न प्रकरणों के 70 आवेदन

महासमुन्द 06 नवम्बर 2019/जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए ग्रामीणों, प्रतिनिधि मंडल एवं नागरिकों ने कलेक्टर जनचौपाल में अपर कलेक्टर श्री आलोक पाण्डेय से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने सभी आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर निराकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कलेक्टर जनचौपाल में आज विभिन्न विभागों से संबंधित 70 समस्याएं, मांग एवं शिकायत से सबंधी आवेदन प्राप्त हुए।
जनचौपाल में बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम सिवनीकला के मितानिन श्रीमती उषा ध्रुव ने मितानिन प्रोत्साहन राशि त्रुटिवश अपै्रल 2018 से जुलाई 2019 तक नही मिल पाया है। उन्होंने बताया कि मितानिन प्रोत्साहन राशि बाकी माह का उन्हें प्राप्त हुआ है। अप्राप्त मितानिन प्रोत्साहन राशि को उनके खाते में दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम पतेरापाली के श्री पुनितराम ने अपने खेत पर मछली पालन एवं तालाब निर्माण के लिए ऋण दिए जाने के लिए आवेदन सौंपा। ग्राम पतेरापाली के श्री नामदेव ने अंत्यावसायी निगम से स्वयं के किराना दुकान व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण दिलाने के लिए, पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम परसदा निवासी श्रीमती गणेशिया बाई ने वृद्धावस्था पेंशन राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इसके अलावा बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम गांजर के श्रीमती पुर्णिमा ढीमर ने आरबीसी-6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पति की मृत्यु तालाब में डुबने से हो गई थी, लेकिन उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्राप्त नही हुई है। खैराभाठा के श्रीमती कृष्णा बाई साहू ने प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत गैस सिलेण्डर दिलाने, ग्राम पाली के श्रीमती पुर्णिमा दीवान ने वृद्धावस्था पेंशन राशि दिलाने, ग्राम भीखापाली के श्री परमानन्द मरकाम ने राशन कार्ड बनावाने के लिए आवेदन सौंपा। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !