त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण की समय-सारणी जारी.
नवंबर 04, 2019
गरियाबंद जिले में शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों यथास्थिति पंच,सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के सदस्यों तथा अध्यक्षों के पदों हेतु आरक्षण समय-सारणी जारी किया गया है। समय-सारणी के अनुसार ग्राम पंचायत के पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्य का प्रवर्गवार आरक्षण कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 06 नवम्बर को किया जायेगा,जबकि आरक्षण की कार्यवाही 23 नवम्बर को होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण हेतु सूचना का प्रकाशन 05 नवम्बर को, जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का आरक्षण कार्यवाही एवं अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन 18 नवम्बर को, ग्राम पंचायत के पंच , सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्य/अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सदस्य का प्रवर्गवार आरक्षण अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन 24 नवम्बर को किया जायेगा। जिला पंचायत के सीईओ श्री आर.के खुटे ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सभी जनपद सीईओ गरियाबंद,छुरा,फिंगेश्वर,मैनपु
Tags

