Dhamtari : महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म, अब बनी चार बच्चों की मां

वजन कम होने के कारण तीनों बच्चों की सेहत नाजुक बनी हुई है। जन्म से पहले बच्चों का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा था
 धमतरी। शहर के गुप्ता हॉस्पिटल में पांच दिन पहले एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों की हालत काफी नाजुक है, जिला हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जबकि पहले से उनकी एक और लड़की है। अब महिला एक लड़का व तीन लड़कियों की मां बन गई। बालोद जिला अंतर्गत गुरुर ब्लाक के ग्राम कंवर निवासी डोमिन साहू पति भूपेंद्र साहू 34 वर्ष को दीवाली के दिन धमतरी शहर के गुप्ता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। उन्होंने वहां एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। वह भी नार्मल डिलीवरी में।
वजन कम होने के कारण तीनों बच्चों की सेहत नाजुक बनी हुई है। जन्म से पहले बच्चों का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा था, लेकिन परिजनों ने शनिवार को जिला अस्पताल के आइसोलेसन यूनिट में भर्ती किया गया है, जहां पर तीनों ही बच्चे फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में हैं। शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ बीके साहू ने बताया कि बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर उपचार किया जा रहा है.
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !