महासमुंद के सराईपाली में हीरा तलाशने होगा सर्वेक्षण बरगढ़ रेल लाईन निर्माण हेतु बरगढ़ सोहेला व सरायपाली की सयुंक्त बैठक आयोजित

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में एनएमडीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार से मुलाकात के दौरान कहा कि एनएमडीसी की माईनिंग लीज जो 30 मार्च  को समाप्त हो रही है उसे राज्य सरकार आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने एनएमडीसी से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुमार के साथ विचार-विमर्श किया।
उन्होंने कहा कि एनएमडीसी और सीएमडीसी महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के हीरा धारित क्षेत्र में पूर्वेक्षण का काम करेगी।
चर्चा के दौरान यह भी तय हुआ की छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा नगरनार इस्पात संयंत्र परियोजना में लगभग 1200 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली हाऊसिंग परियोजना का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार को एनएमडीसी द्वारा माईनिंग कार्यों से संबंधित जो राशि दी जानी है, उसके संबंध में भी सहमती बनी है
बैठक में आगामी कार्ययोजना के साथ ही प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को दिल्ली जाकर मांगपत्र सौपे जाने का निर्णय लिया गया सरायपाली में गुरु गोवलकर मंदिर स्कूल में सरायपाली , सोहेला व बरगढ़ के रेल निर्माण समिति के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया । जिसमें विभिन्न मुद्दों के पर भी चर्चा की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी कुछ दिनों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल से बरगढ़ के सांसद श्री सुरेश पुजारी व महासमुन्द के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में मिलने का समय लेकर उनसे मुलाकात की जाएगी तथा रायपुर से बरगढ़ रेलवे लाईन हेतु मांगपत्र सौपा जायेगा। वही इस महती परियोजना के लिए सरायपाली, बसना, सांकरा, पिथौरा, झलप, पटेवा, तुमगांव, सोहेला व बरगढ़ में अलग-अलग एक संघर्ष समिति का निर्माण किया जायेगा जो अपने अपने कार्यक्षेत्र में बुद्धिजीवियों, सामाजिक संघ व संगठनों के साथ ही अन्य सभी लोगो को इस मांग का हिस्सा बनाकर उनसे सलाह मशविरा व सुझाव के साथ आंदोलन (यदि जरूरत पड़ी तब) किया जायेगा तथा इन कार्यक्रमों में सेंट्रल कमेटी के पदाधिकारी भी उत्साहवर्धन के लिए शामिल होंगे।

इस बैठक में बरगढ़ जिला रेल उपभोक्ता संघ बरगढ़ व रायपुर बरगढ़ रेल निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारी व सदस्य श्री प्रदीप देवता (अध्यक्ष – बरगढ़ रेल उपभोक्ता संघ) श्री कृष्ण चन्द्र पंडा (उपाध्यक्ष) श्री सरदार श्री प्रीतम सिंह (उपाध्यक्ष) श्री अभिजीत प्रतिहार (कोषाध्यक्ष), श्री किशोरचंद्र रथ (संयुक्त सचिव), श्री गिरिजेश खडंगा, श्री प्रताप चंद्र नायक, श्री बलबीर सिंग ठाकुर, श्री हरे कृष्ण साहू, श्री कृष्ण कुमार रथ, श्री देवी श्री प्रसाद पटनायक, श्री भारत भूषण दास, श्री क्षमानिधि नायक, श्री तुलसी चरण दास, श्री निर्मल किशोर कर, हरे कृष्ण साहू, श्री प्रमोद देवता, श्री सत्यजीत प्रधान, श्री अमर बग्गा, श्री अमृतलाल पटेल, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री विद्याभूषण सतपथी,श्री अवधेश अग्रवाल, श्री दिलीप गुप्ता,श्री  भवानी शंकर चौधरी, श्री तिलक प्रसाद साहू, श्री हरदीपसिंह रैना, श्री कमल किशोर अग्रवाल, श्री सेवाशंकर अग्रवाल व श्री बंटी उबोवेजा उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !