श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के आदेशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ,व श्रीमान एस.डी.ओ.पी.महोदय यातायात, श्रीमान एस.डी.ओ.पी.महोदय महासमुंद के मार्गदर्शन मे जिला महासमुंद की यातायात व्यवस्था सुधार हेतु कल दिनांक 17-11-19को पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद मे मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान आर.टी.ओ.अधिकारी महासमुंद एवं श्रीमान नगर पालिका अधिकारी महासमुंद उपस्थित रहे।मीटिंग दौरान प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों और बस यूनियन, आटो यूनियन, पिकअप यूनियन, फुटकर व्यवसायी यूनियन, चैम्बर आफ कामर्स के सदस्यों व अध्यक्ष के मध्य शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने,परमिट शर्तों का पालन करने,वाहन पार्किंग मे आ रही समस्या, वाहनों मे रेडियम अनिवार्य रूप से लगाने, वाहन व नंबर प्लेट को साफ-सुथरा रखने, हेलमेट लगाकर वाहन चलाने,तीव्रगति से वाहन चलाने वाले बाईकर्स की पहचान कर पुलिस को सूचित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभी लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधार मे पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
जिला महासमुन्द की यातायात व्यवस्था सुधार वाहन व नंबर प्लेट को साफ-सुथरा रखने पुलिस कंट्रोल रूम महासमुन्द मे मीटिंग आयोजित की गई।
नवंबर 18, 2019
Tags

