कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आगामी डेढ़ वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की पेंशन प्रकरण तैयार कर निराकरण करने के दिए निर्देश


महासमुंद, 06 नवम्बर 2019/कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन द्वारा जिले में आगामी डेढ़ वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की विभागवार सूची तैयार कर उनके स्वत्वों के भुगतान तथा पेंशन प्रकरणों के निराकरण की समय समीक्षा बैठक में निरंतर किए जाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री डी.पी.वर्मा ने कहा कि समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने कार्यालय के अधिनस्थ आगामी डेढ़ वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची तथा सेवानिवृत्त, मृत अधिकारी-कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरण एवं लंबित होने के कारणों की जानकारी जिला कोषालय में प्रत्येक माह की 05 तारीख तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, ताकि उपरोक्त संकलित जानकारी की समीक्षा कलेक्टर द्वारा प्रत्येक समय-समीक्षा बैठक में की जा सके।
Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !