महासमुंद, 13 दिसम्बर 2019/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सुनील कुमार जैन के निर्देश एवं मार्गदर्शन में नगरपालिका आम निर्वाचन 2019 के तहत नगरपालिका परिषद् महासमुन्द के मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 दिसम्बर 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से शासकीय आशी बाई कन्या उच्चतर माध्यिमक विद्यालय महासमुन्द में दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मतदान दलों में जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। उन्हें निर्वाचन कर्त्तव्य मतपत्र के लिए आवेदन उपलब्ध कराया जाएगा तथा मौके पर ही मतदान करने के लिए मतदान प्रकोष्ठ निर्मित कराकर मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं महासमुन्द नगरपालिका परिषद् के सभी अभ्यर्थीगण प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हो सकते है।
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 16 दिसम्बर 2019 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से
दिसंबर 13, 2019
Tags

