सरायपाली परियोजना में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए दावा-आपत्ति 20 दिसम्बर 2019 तक

महासमुंद, 13 दिसम्बर 2019/जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए प्राविधिक चयन सूची का प्रकाशन किया गया है। सरायपाली के एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री चंद्रहास नाग ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र बेहरापाली, बिजातीपाली (ब), कोटद्वारी एवं दिवानपाली के लिए आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन मंगाया गया था। प्राप्त आवेदन पत्र में संलग्न प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदिकाओं को शासन द्वारा निर्धारित अंक प्रदान किए गए हैं। प्रत्येक आवेदक द्वारा कुल प्राप्तांकों की गणना कर वरीयता क्रम में प्राविधिक सूची, दावा आपत्ति प्राप्त करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में प्रेषित की गई है। प्राविधिक सूची पर यदि कोई दावा-आपत्ति है तो आवेदिका लिखित में प्रमाणित दस्तावेजों सहित अपनी आपत्ति 20 दिसम्बर 2019 तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सरायपाली में कर सकते हैं।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !