महासमुंद, 06 दिसम्बर 2019/नगरपालिका निर्वाचन 2019 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुन्द जिले की नगरपालिका परिषद् महासमुन्द, नगरपालिका परिषद् बागबाहरा एवं नगर पंचायत तुमगांव के लिए श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की नियुक्ति प्रेक्षक के रूप में की गई है। नगरीय निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने एवं अन्य निर्वाचन संबंधी शिकायत प्रेक्षक के मोबाईल नम्बर 90091-57223, 98261-12394 पर किया जा सकता है। शिकायत हेतु प्रेक्षक से मिलने का समय प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक न्यू सर्किट हाउस लभरा नियत स्थान है।
नगरपालिका निर्वाचन 2019 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुन्द, बागबाहरा एवं तुमगांव के लिए प्रेक्षक नियुक्त
दिसंबर 06, 2019
Tags

