पेंशनरो के बकाया स्वत्वों के भुगतान एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग 12 दिसम्बर तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करे

महासमुंद, 06 दिसम्बर 2019/पेंशनरों के बकाया स्वत्वों के संबंध में कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के अध्यक्षता में 27 दिसम्बर 2019 को आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, तहसीलदार सरायपाली, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक सरायपाली से अपने-अपने विभाग से संबंधित आवेदन में लंबित समस्याओं के संबंध में वास्तविक वस्तुस्थिति 12 दिसम्बर 2019 तक अनिवार्य रूप से जिला कोषालय कार्यालय में उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है, ताकि संकलित जानकारी बैठक में प्रस्तुत की जा सके।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !