महासमुंद, 06 दिसम्बर 2019/पेंशनरो के बकाया स्वत्वों के भुगतान एवं समस्याआें के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन के अध्यक्षता में 27 दिसम्बर 2019 को प्रातः 11ः00 बजे से कलेक्टर सभा कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में महासमुन्द जिले के सभी जिला कार्यालय प्रमुख तथा जिले के सभी पेंशनर संघो, अध्यक्ष तथा पदाधिकारी उपस्थित होगे। बैठक में पेंशनरो से संबंधि समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।
जिला कोषालय अधिकारी श्री डीपी वर्मा ने बताया कि जिले के सभी पेंशनर संघो के अध्यक्षों व पेंशनरो से आग्रह किया गया है कि वे अपने लंबित बकाया स्वस्वों के भुगतान के संबंध में एवं समस्याओं से 20 दिसम्बर 2019 तक अनिवार्य रूप से कोषालय अधिकारी महासमुन्द में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अवगत करावें, ताकि उनकी समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों से चर्चा कर समीक्षा बैठक हेतु जानकारी संकलित की जा सकें। जिले के सभी जिला कार्यालय प्रमुख तथा जिले के सभी पेंशनर संघ व पेंशनर अपने-अपने लंबित समस्याओं के साथ 27 दिसम्बर 2019 को निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

