कलेक्टर श्री जैन ने मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने ‘‘मतदान संदेश’’ मतदान कैनवश

महासमुन्द 03 दिसम्बर 2019/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार जैन ने आज जिला कार्यालय में जाबो कार्यक्रम 2019 के तहत चित्र पटल पर मतदान संदेश पर ‘‘मतदान हमारा अधिकार मतदान हेतु संकल्पित’’ लिखकर एवं हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जगदीश सोनकर, श्री शरीफ मोहम्मद खान, श्री आलोक पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नेहा कपूर, जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री रेखराज शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं नागरिकों ने भी मतदान केनवाश पर मतदान संदेश लिखे। उल्लेखनीय है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगरीय निकाय मुख्यालय में बाजार स्थल, चौपाटी आदि स्थानों में जहां आम नागरिकों द्वारा निरंतर विजिट किया जाता है। वहां पर भी चित्रपटल पर कैनवश में आम नागरिकों द्वारा मतदान संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सहभागिता भी बढ़ेगी एवं आम नागरिक मतदान के लिए प्रोत्साहित होंगे। इसी प्रकार का चित्र पटल सभी महाविद्यालय, विभिन्न कार्यालयों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड में स्थापित किया जाएगा। प्राप्त सभी ‘‘मतदान संदेश’’ में से किन्ही पांच सर्वोत्तम मतदान संदेश को जिला कार्यालय के सूचना पटल पर प्रकाशित किया जाएगा एवं उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !