मतगणना कार्य के लिए डाटा एण्ट्री आपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई

महासमुंद, 13 दिसम्बर 2019/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सुनील कुमार जैन ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2019 के लिए नगरपालिका परिषद् महासमुन्द के मतगणना कार्य के लिए डाटा एण्ट्री आपरेटरों की ड्यूटी लगाई है। 
जिन डाटा आपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है उनमें आदिवासी विभाग के श्री भेखराम साहू, खाद्य विभाग के श्री ललित कुमार साहू, स्वास्थ्य विभाग के श्री घनश्याम साहू, नगरपालिका परिषद् के सहायक राजस्व निरीक्षक श्री गुमान सिंह ध्रुव एवं डाटा एण्ट्र आपरेटर श्री दिलीप कुमार साहू तथा शिक्षा विभाग के  श्री श्याम लाल साहू के नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि मतगणना 24 दिसम्बर 2019 को प्रातः 09ः00 बजे से कृषि उपज मंड़ी पिटियाझर महासमुन्द में प्रारंभ होगा। संबंधित कर्मचारियों को उक्त तिथि को प्रातः 07ः00 बजे अनिर्वाय रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। 
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !