त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2020 जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों के सारणीकरण हेतु गठित दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न

महासमुन्द 30 जनवरी 2020/त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2020 के तहत आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों के सारणीकरण हेतु गठित दलों का प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।
जिला मास्टर ट्रेनर श्री तोषण गिरी गोस्वामी ने पावर पाइंट प्रेजेण्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण देते हुए बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम जनपद पंचायतों के रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा प्रारूप-19 भाग-2 में तैयार कर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। इसके आधार पर सारणीकर्ताओं द्वारा प्रारूप-19 भाग-3 दो प्रतियों में तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत सारणीकरण पर्यवेक्षक द्वारा प्रारूप-23 में भी विवरणी तैयार कर विजयी प्रत्याशी का चिन्हांकन किया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्री मोहम्मद शरीफ खान ने इस प्रशिक्षण के दौरान बताया कि यह सारणीकरण का कार्य 31 जनवरी 2020 को प्रातः 10ः30 बजे जिला कार्यालय के सभा कक्ष में किया जाएगा। इसी प्रकार तृतीय चरण के मतदान के पश्चात 06 जनवरी 2020 को शेष बचे निर्वाचन क्षेत्रों के सारणीकरण का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आलोक पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.नेहा कपूर, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री मुन्ना लाल टाण्डेय सहित सारणीकरण पर्यवेक्षक एवं सारणीकरणकर्ता उपस्थित थें।  
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !