शैक्षणिक गुणवत्ता अभिवृद्धि के लिए प्री-फाईनल परीक्षा आयोजित

महासमुन्द 30 जनवरी 2020/शासकीय महाप्रभु वल्लाभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुन्द में स्नातक विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता अभिवृद्धि के लिए प्री-फाईनल परीक्षा का आयोजन 27 जनवरी से वाणिज्य, कला, विज्ञान संकाय में आयोजित किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्योति पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर स्नातक विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय दूर करने के दृष्टिकोण से वार्षिक परीक्षा के पूर्व सभी कक्षाओं में प्री-फाईनल की परीक्षा करवाने का निर्देश महाविद्यालय को दिया गया है। महाविद्यालय के तीनों संकाय में वार्षिक परीक्षा की तरह के प्रश्न-पत्र विद्यार्थियों को दिए गए हैं, जिनका मूल्यांकन कर परीक्षा परिणाम 18 फरवरी को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से एक ओर जहां विद्यार्थियों को सभी विषयों के पाठ्यक्रम के अनुसार पूरी तैयारी करने का अवसर मिलेगा वहीं परीक्षा उपरांत विषय शिक्षकों से अपनी त्रुटियों एवं कमियों की जानकारी होगी। प्राध्यापकों द्वारा वार्षिक परीक्षा में सही तरीके से उत्तर लिखने की तकनीक विद्यार्थियों को बताया जाएगा, जिससे वे वार्षिक परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए बेहतर ढंग से उत्तर पुस्तिका में लिख सकें। परीक्षा संचालन के लिए कला संकाय प्रमुख डॉ. अनुसुईया अग्रवाल, श्री एस.बरवा, डॉ. जया ठाकुर, डॉ. रीता पाण्डेय वाणिज्य संकाय में डॉ. ए.करीम, श्री अजय कुमार राजा, श्रीमती राजेश्वरी सोनी विज्ञान संकाय में श्रीमती करूणा दुबे, श्री मनीराम धीवर, डॉ. ई.पी. चेलक समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में परीक्षा का संचालन कर रहे है।  
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !