जिले में अब तक 618.1 मिलीमीटर औसत वर्षा सबसे ज्यादा बारिश बागबाहरा विकासखंड में

महासमुंद 22 जुलाई 2020/ महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान विगत एक जून से आज 22 जुलाई तक 618.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गयी है। इस दौरान सबसे ज्यादा 761.3 मिलीमीटर बारिश बागबाहरा तहसील में हुई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना तहसील में 716 मिलीमीटर, सरायपाली में 725.2 मिलीमीटर, महासमुंद में 503.1 मिलीमीटर और पिथौरा में सबसे कम 384.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई । 

बतादें कि जिले की सभी पांच तहसीलों में मानसून की संभावित औषत वर्षा सबसे अधिक बसना तहसील में 1268.7 मिलीमीटर महासमुंद की 1265.8 मिलीमीटर सरायपाली की 1225.6 मिलीमीटर पिथौरा की 1172.8 मिलीमीटर और सबसे कम बागबाहरा तहसील की 1026.9 मिलीमीटर है। इस प्रकार मानसून के दौरान जिले की औसत वर्षा 1192 मिलीमीटर है। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !