नागरिकों को लोक सेवा केन्द्र के द्वारा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से घर पर मिल रहा हैं जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र

महासमुंद 22 जुलाई 2020/ लोक सेवा केंद्र के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं को घर पहुंच सेवा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शासन के निर्देशों के परिपालन तथा जिले में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए बागबाहरा तहसील में भी घर पहुंच सेवा का प्रारंभ की जा चुकी है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री भागवत जायसवाल ने बताया कि पूर्व में लोक सेवा केन्द्र में लोगो को आवेदन करने, सुधार करने और उसको प्राप्त करने के लिए बार-बार कार्यालय आना पड़ता था, लेकिन अब तहसील कार्यालय बागबाहरा से अब रजिस्टर्ड डाक से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्रों को घर के पते पर भेजा जा रहा हैं। आम जनता में प्रमाण-पत्रों को बनाए जाने की जटिलता और कठिनाई जैसी भ्रांतियों को दूर करने के लिए यह उपाय कारगर साबित हो रहा है। लोगों में घर पहुच सेवा की सुविधा का विकल्प लेने में काफी उत्साह भी है। विश्वव्यापी कोविड-19 के संक्रमण काल मंे इन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता के लिए भी यह सुविधाजनक और सुरक्षित प्रक्रिया है।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामान्य सेवा केन्द्र या सी.एस.सी. ( काॅमन सर्विस संेटर) कार्यरत है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य शासन की अधिकाधिक योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक सरल एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराया जाना है। इसके माध्यम से आम जन को अनेक योजनाओं का लाभ महासमुंद जिले में दिलाया जा रहा हैं। इस संबंध में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री भूपेन्द्र अम्बिलकर ने बताया कि वर्तमान में जिले में कुल 616 सी.एस.सी. संचालित हैं। इन लोक सेवा केन्द्रों में से 108 केन्द्र महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !