प्रभारी मंत्री श्री लखमा करेंगे जिले में ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ


धान उर्पाजन केन्द्र चबूतरा का भी करें लोकार्पण

महासमुंद 19 जुलाई 2020/ महासमुन्द जिले में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण ‘‘गोधन न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा करेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा कल सोमवार 20 जुलाई को रायपुर से प्रातः 10.30 बजे महासंमुद के कछारडीह पहुंचेगे। वहां वे प्रातः 11.30 बजे गोधन न्याया योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री लखमा 12.20 बजे सिरपुर पहुंचंेगे। वहां वे रामवन गमन पथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मंत्री श्री लखमा बकमा में दोपहर 2.20 बजे गोधन न्याया योजना का शुभारंभ करेंगे। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा अपरान्ह 3.20 बजे महासमुंद के बरोण्डाबाजार में धान उपार्जन केन्द्र के चबूतरा का भी लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री कवासी लखमा शाम 4ः00 बजे वापस रायपुर लौट जायेंगे ।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !