समूह की महिलाएँ दिखा रही अपना हुनर राखी बनाकर कर रही कमाई

महासमुंद 19 जुलाई 2020/ भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर भाईयों की कलाई पर राखी सजाने हेतु स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा राखी बनाए जाने का कार्य किया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम पंचायत कछारडीह, रायतुम, मंुगाशेर एवं कांपा में श्री कृष्णा, उगता सूरज, राधा कृष्णा एवं सारदा समूह के सदस्यों द्वारा राखी तैयार किया जा रहा है।

स्थानीय बाजार में समूह द्वारा बनाई गई राखीं को 10 रूपए से लेकर 50 रूपए तक बेचा जा रहा हैं। जिले के अलावा आसपास के जिलो में भी समूह महिलाओं द्वारा बनाई गई राखीं की अच्छी खासी मांग हैं।

घरेलू कार्य के साथ-साथ समूह महिलाओं द्वारा सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के छोट-छोटे कार्य भी कर रही हैं। इससे उनके आमदनी में पहले से ज्यादा इजाफा हो रहा हैं। ये महिलाएँ त्यौहार एवं मौसम के अनुरूप भी कार्य कर, अपने आर्थिक स्थिति सुुदृढ़ कर रहीं हैं। समूह के महिलाओं को समय-समय पर आजीविका संबंधी कार्यो की जानकारी ए.डी.ई.ओ., पी.आर.पी. के माध्यम से दिया जाता है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !