स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभाविप पिथौरा द्वारा भारत माता की आरती किया गया

पिथौरा । पुरे भारतवर्ष में स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनायी गयी । लोगों ने इस कोरोना काल में शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये धूमधाम से मनाया गया । इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिथौरा ईकाई द्वारा स्थानिय मंदिर चौक में भारत माता की आरती कर मिष्ठान वितरण कर  मंदिर में भारतमाता की छायाचित्र भेंट किया गया । भारतमाता की जय वन्देमातरम का नारा लगाते हुये स्वतंत्रता दिवस पर्व मनाया गया । सौरभ ने कहा हमारे देश को आजाद हुये आज 74वर्ष पुरे हो चुके हैं आज स्वतन्त्रता के 74वीं वर्षगांठ मनाया गया है सभी युवाओं में देश भक्ति के भाव जागृत होना आवश्यक है इसी के लिये आज अभाविप पिथौरा द्वारा भारतमाता की आरती किया गया । इस अवसर पर विशेष रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल महामंत्री आशीष शर्मा पुर्व भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष स्वप्निल तिवारी  अभाविप नगर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल नगरमंत्री देव पटेल,प्राशू  मिश्रा पवन अग्रवाल अभिनव शुक्ला तुषार राजपूत अभिनव दीक्षित उमेश यादव श्यामू यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !