रिपोर्ट-भुपेन्द्र गोस्वामी/छुरा- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा में 74 वीं स्वतंत्रता दिवस कोविड-19 के चलते सादगी और सोसल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखकर मनाई गई।
इस वर्ष छात्र छात्राओं के नहीं आने पर स्वयं शिक्षिकाओं ने ध्वज स्तंभ के पास रंगोली बनाई। ध्वरोहण प्रभारी प्राचार्य मधुबाला साहू ने किया पश्चात स्काउट के छात्रों के साथ मिलकर शिक्षक स्टाफ ने समूहगान किया वस्वतंत्रता सेनानियों, बहादुर सिपाहियों और कोरोना वारियर्स के सम्मान करने की शपथ ली। यह सत्र महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती सत्र है जिसकी याद में शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया ।
वृक्षारोपण में इस विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा व वर्तमान जनपद सदस्य जागृति ठाकुर ,सरपंच कुमारीबाई व उपसरपंच ओंकार गंगवंशी ने भी एक एक पेड़ लगाया।इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य मोतीलाल साहू,शालाप्रबंधन समिति अध्यक्ष कोमल ध्रुव, भगवान सिंग ध्रुव,ग्राम पंचायत के पंचगण,शिक्षक चन्द्रकुमार साहू ,हीरालाल साहू,हेमंत साहू, मुकेशध्रुव, निर्मला लालवानी, परमानंद ठाकुर,बृजलाल नेताम,पालकगण, बैसाखू राम, रमेश मरकाम ,स्काउट के छात्र उपस्थित रहे।



