रायपुर। मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल की लोकवाणी की 10वी कड़ी 13 सितंबर को प्रसारित होने जा रही है। लोकवाणी
में इस बार समावेशी विकास, आपकी आस विषय पर बात होगी। लोकवाणी में आप भी
मुख्यमंत्री से अपना सवाल पूछ सकते है। इसके लिए आपको 27 अगस्त तक अपरान्ह 3
से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल की रिकाॅर्डिंग करानी होगी। इस संबंध
में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501,
2430502, 2430503 पर फोन करके अपने सवाल दर्ज करवा सकता है।
"समावेशी
विकास, आपकी आस" विषय से सम्बंधित यदि कोई भी सवाल आपके मन मे है और
मुख्यमंत्री से आप उसका जानना चाहते है तो आप भी फोन करके अपना सवाल
रिकॉर्ड करवा सकते है।

