करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत


रायगढ़-खरसिया नगर पालिका क्षेत्र के पुरानी बस्ती से गजानन पुरम मार्ग पर लगे बिजली के खंभे पर चढ़े एक बंदर की लाइन के तारों से आ रहे करंट की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। आज शाम 4:00 बजे सरदार जी के बियारा के पास लगे बिजली के खंभे पर कुछ बंदर एकत्र होकर धमा चौकड़ी कर रहे थे। तभी एक बंदर खंभे पर लगे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। जिसमें बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। बंदर की मौत से बाकी बंदरों का आतंक शुरू हो गया आने जाने वाले लोगों का भी रास्ता बंद कर दिया। काफी देर बाद बंदरों का गुस्सा शांत हुआ तो लोगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर मृत बंदर को खंभे से उतरवाया और बजरंग दल के युवा नेता सिद्धांत शर्मा वार्ड पार्षद ज्योति सिदार समाजसेवियों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !