रायगढ़-कल शाम 5:00 बजे स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रेस क्लब की एक बैठक आहुति की गई बैठक में प्रेस क्लब खरसिया के पदाधिकारियों के कार्यकाल की समाप्ति पर पुनः विधिवत रूप से पदाधिकारियों का सर्व सहमति से निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अधिकारी अमर अग्रवाल मंत्री एवं राघवेंद्र वैष्णव ने सभी सदस्यों के प्रस्ताव एवं सर्व सहमति से किए गए अनुमोदन के आधार पर पदाधिकारियों की निम्नानुसार घोषणा की गई संरक्षक अशोक अग्रवाल पत्रकार ,कैलाश गर्ग, अमर अग्रवाल मंत्री ,विष्णु चंद शर्मा, एवं रामचरण अग्रवाल ,संयोजक रितेश श्रीवास्तव,एवं सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष राम नारायण सोनी संटी, सचिव नटवर मित्तल, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल ज्योति, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, अमित साहू, राघवेंद्र वैष्णव, प्रहलाद बंसल, जगदीश मित्तल, सह सचिव डिग्री लाल जगत, संजय गुप्ता, कैलाश शर्मा, विकास विक्कल,। प्रेस क्लब की बैठक में क्लब के पूर्व अध्यक्ष संटी सोनी के सफल कार्यकाल की वजह से उनका पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होना विशेष बात रही नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेंटी सोनी के अध्यक्ष पद के लिए उन पर पुनः विश्वास व्यक्त करने के लिए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा पत्रकार साथी ऋषिकेश मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पश्चात बैठक संपन्न हुई।


