बुंदेली चौकी प्रभारी की सक्रियता से 40 लीटर कच्ची शराब जप्त 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही

महासमुंद 18 अगस्त 2020/ ग्राम लिलेसर जो महुआ शराब का गढ़ बनता जा रहा था ,ओड़िशा बॉर्डर से लगा एक गांव जहां कुछ लोग महुआ शराब बनाना अपना व्यवसाय समझ रहे थे। पूर्व में वहाँ शराब की एक पूरी भट्टी पकड़े जाने के बाद लोग ओड़िशा से महुआ शराब लाने की सूचना लगातार मिल रही थी ,नए चौकी प्रभारी विकास शर्मा से इस रैकेड को तोड़ने के लिए अपने मुखबिर लगा रखे थे ,कि जब कोई ओड़िशा से अवैध महुआ शराब लेकर छत्तीसगढ़ की महासमुन्द की सीमा में प्रवेश करें तो इसकी सूचना दें।

आज त्यौहार के कारण यह तय था कि लोग निश्चित ही अवैध महुआ शराब ओड़िशा से महासमुंद सीमा में प्रवेश करेंगे। चौकी बुंदेली कि टीम देर रात से घेराबंदी कर मुखबिर कि सूचना का इन्तेजार करने लगी ,आज दिनांक 18.08.2020 को सुबह-सुबह टीम ने दो लोगों  

1.जागर सिंग बंजारा पिता सरजू प्रसाद बंजारा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम लिलेसर।

2.पतिराम बरिहा पिता भागवत बरिहा उम्र 50 वर्ष को मोटर सायकल से  ओड़िशा से हाँथ भट्टी से बना 40 लीटर महुआ शराब जिसकी किमती आठ हजार रुपये परिवहन करते  पकड़ा है उनके खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर एवं एस. डी. ओ. पी. बागबाहरा सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी तेंदुकोना हर्ष कुमार धुरंधर ,चौकी प्रभारी बुंदेली विकास शर्मा आरक्षक  ,युवराज ठाकुर द्रोण सत्यम, त्रिलोचन भोई द्वारा की गई है ..
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !