रिपोर्ट:- रुद्र कुमार नेताम
मडेली(छुरा) : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास में आज पारम्परिक रूप में हर्षोल्लास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर सभी माताओं और बहनों को त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, श्रीमती फूलोदेवी नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, श्रीमती लक्ष्मी साहू जिला पंचायत सदस्य-गरियाबंद श्रीमती साधना साहू सहित जनप्रतिनिधि और माताएं-बहनें उपस्थित थे।