कोरोना काल के बीच शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ

रिपोर्ट-: तेजराम निर्मलकर Mo.no.7692913503
रिपोर्ट-: शीतल निर्मलकर Mo.no. : 9131008636           
छुरा-मड़ेली :-कोरोना काल के बीच शनिवार को जिला गरियाबंद, के छुरा वि.ख. अन्तर्गत ग्राम मड़ेली में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सरपंच श्री मति लक्ष्मी ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, और भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण, एवं पूजा अर्चना कर ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण कर सलामी ली।, प्राथमिक शाला भवन का ध्वजारोहण डियर साहू (स्कूल समिति अध्यक्ष), पूर्व माध्य.शाला भवन का ध्वजारोहण भंगीराम नेताम (शाला समिति अध्यक्ष),स्वर्ण जयंती स्मारक बस स्टेंड का ध्वजारोहण कामता प्रसाद साहू (ग्राम पटेल) एवं आजाद चौक जुन्नापारा मड़ेली का ध्वजारोहण श्री मति अनुसुइया ठाकुर ने की और परेड की सलामी ली।
क्रमशः इस अवसर  लक्ष्मी ठाकुर ने कहा कि
कोविड-19 महामारी के बीच देश भर में शनिवार को 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, किंतु इस अवसर पर लोगों की भीड़ को सीमित रखा गया । और सभी ग्रामवासियों  से अपील  कि वे महामारी से घबराये नहीं, तथा इससे मुकाबले के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। समारोह में एच.आर.साहू (प्रधान पाठक पू.मा.शाला मड़ेली ) ने कहा कि ज्यादातर शहरी क्षेत्रों, और गांवों में आधिकारिक समारोह तिरंगा फहराने और मुख्यमंत्रियों तथा राज्यपालों के संबोधन तक सीमित रखा गया है। समारोहों में बहुत कम संख्या में अतिथि मौजूद रहेगे। और कार्यक्रम में श्री के.एस.यदु (प्रधान पाठक प्रा.शाला मड़ेली)  ने कहा कि हमें एक भारतीय होने पर गर्व महसूस करना चाहिए और हमें स्वतंत्र भारत में जन्म लेने के लिए भाग्यशाली महसूस करना चाहिए।गुलाम भारत का इतिहास सब कुछ बताता है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता-संग्राम सेनानीयों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और उनकी क्रूरता का सामना किया।
इस अवसर  पर भीखम सिंह ठाकुर (उपसरपंच) ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी को राज्य और देश से भगाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन जैसा ही जन जागरुकता आंदोलन चलाने का आहृवान किया। 
जिसमें - भूषण ठाकुर, राजाराम ठाकुर, ईश्वर निर्मलकर, गणेश साहू, तेजराम निर्मलकर, यादराम निषाद, दीनबंधु ठाकुर, गजेन्द्र ठाकुर, निर्मल मरकाम, बिसहत निर्मलकर,रगमोहन नंदे,लखन नंदे, अरुण साहू सर,चमन राम साहू सर, पटेल सर, वेशनारायण ठाकुर, उमेश साहू,  मीरा ठाकुर, अम्बिका सोनी (सचिव), मोतीलाल ठाकुर रोज.सहायक), दशोदाबाई‌ सत., उमेश नंदे,उर्वसी सिन्हा, रूखमणी ध्रुव, तपेश्वर साहू, मनीषा माण्डले, अशोक ध्रुव, रामचरण ठाकुर, रूखमणी ठाकुर, गौरी बाई ठाकुर, ईश्वर ठाकुर, यशवंत ध्रुव, यशोदा मरकाम, सीमा निषाद, जनक राम टाण्डे  एवं ग्रामवासी मौजूद रहे
   🙏 जय हिन्द जय भारत🙏
   ‌     💐 वन्देमातरम्💐
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !