मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाइयों को पारंपरिक पोला तिहार की बधाई
और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल ने नागरिकों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।
रायपुर निवास में आज पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया। अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।



