महासमुंद : कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोविड-19 के कारण 14 से 18 सितम्बर 2020 तक आम जनता के लिए प्रतिबंधित

महासमुंद 11 सितम्बर 2020/महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिले में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के कारण कार्यालय के संचालन के संबंध में जानकारी दी गई है कि कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोविड-19 के कारण 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 2020 तक आम जनता के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उन्होेंने बताया कि इस कार्यालय में समस्त कार्य आॅनलाईन किए जाते है, किसी को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के संबंध में जानकारी कार्यालय के प्रबंधक श्री कमल नारायण से प्राप्त कर सकते है, जिनका मोबाईल नम्बर 83193-70847 है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के संबंध में जानकारी सहायक प्रबंधक सुश्री प्रचेता किरण छिदेहा से प्राप्त कर सकते है जिनका मोबाईल नम्बर 76972-82685 है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !