BREAKING NEWS VIDEO हाथी के मौत मामले में 7 लोग गिरफ्तार दो फरार 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश

महासमुंद (छत्तीसगढ़ सेवा) / वन विभाग ने 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया मादा हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया वहीं मामले में 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी किशनपुर, लक्ष्मीपुर और रामपुर के रहने वाले है, जिसमे मखियार यादव, गौरीशंकर, सहदेव, नरोत्तम साहू, सिरपत बरिहा, अमृतलाल यादव, अशोक बुड़ेक, जयनाथ और निराकार बरिहा शामिल है। इनमे से अशोक बुड़ेक औऱ जयनाथ फरार है वही बाकी 7 को विभाग ने गिरफ्तार कर लिया विभाग ने मामले को सुलझाने में अचनाकरमार टाइगर रिजर्व के डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है।

आरोपियों से बिजली तार, हुकिंग बांस, लकड़ी खूंटी, तार में लगा कांच शीशी औऱ जीआई तार बरामद किया है। आरोपियों ने बीते दिनों करंट से मादा भालू के शिकार की बात भी कबूल की है। आरोपियों ने भालू के शिकार के बाद उसके शव को जंगल के पहाड़ में छुपा दिया था। जिस पर विभाग ने निशानदेही पर भालू के शव के कुछ अंश बरामद कर लिए है।

आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39, 50, 51 और भारतीय वन अधिनियम की धारा 33 के तहत कार्रवाई की जा रही है।


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !