भारत ने लगातार कई दिनों से नए मामलों की तुलना में ज्यादा रिकवरी की अधिक संख्या दर्ज कराई



21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने नए मामलों की तुलना में ज्यादा रिकवरी रिपोर्ट की

भारत में पिछले नौ दिनों की अवधि के दौरान लगातार कई दिनों से नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी की संख्या अधिक रही है। स्वस्थ हो चुके रोगियों की संख्या में तेज बढोतरी होती रही है। औसतन एक दिन की रिकवरी 90,000 से अधिक रही है।

देश में पिछले 24 घंटों में 92,043 रिकवरी दर्ज की गई है जबकि नए पुष्ट मामलों की संख्या 88,600 है। इसी के साथ, स्वस्थ हो चुके रोगियों की कुल संख्या 50 लाख (49,41,627) के करीब पहुंच गई है। सुधार में बढोतरी के रुझान को बरकरार रखते हुए, राष्ट्रीय रिकवरी दर वर्तमान में 82.46 प्रतिशत है।


दैनिक रिकवरी की इस उच्च दर के कारण विश्व में भारत की अग्रणी स्थिति बरकरार है क्योंकि देश में स्वस्थ हो चुके रोगियों की सर्वाधिक संख्या है।

भारत नए मामलों की तुलना में अधिक रिकवरी दर्ज करा रहा है, स्वस्थ हो चुके मामलों की प्रतिशतता तथा सक्रिय मामलों की प्रतिशतता के बीच अंतराल लगातार बढ़ रहा है।

स्वस्थ हो चुके मामलों तथा सक्रिय मामलों के बीच अंतराल लगभग 40 लाख (39,85,225) है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0026L4J.jpg

सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार कई दिनों से 10 लाख के नीचे बनी हुई है। सक्रिय केसलोड कुल पोजिटिव मामलों का महज 15.96 प्रतिशत है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0031BRD.jpg

केंद्र एवं राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच घनिष्ठ, सक्रिय, अंशांकित एवं प्रभावी समन्वयन ने एक दिन में होने वाली रिकवरी की इस उच्च संख्या को बरकरार रखना संभव बनाया है।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने नए मामलों की तुलना में ज्यादा रिकवरी रिपोर्ट की है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DJCJ.jpg

ये परिणाम केंद्रीय सरकार की नियमित समीक्षा के साथ सतत, बहुकोणीय कार्यनीतियों तथा प्रभावी कार्रवाइयों के माध्यम से सुनिश्चित किए गएहैं। उच्च देशव्यापी टेस्टिंग के जरिये आरंभिक पहचान, त्वरित निगरानी तथा ट्रैकिंग और मानकीकृत क्लिनिकल देखभाल के सहयोग ने इन उत्साहवर्द्धक परिणामों में सहायता की है।


ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !