रिपोर्ट:- रूद्र कुमार नेताम पाण्डुका:- छुरा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम मुरमुरा में सुभाष नगर में रोड के किनारे पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर के निज सहायक सुनिल यादव ने कहा पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में हमे अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए व उसका देखभाल के लिए जिम्मेदारी भी हमे अपने आप को होने की बात कही। पौधा के सुरक्षा के लिए ट्रिगाड़ दिलाने की बात कही, रोपे गए पौधा लीम, आंवला, शीशम, करण, कटहल आदि पौधा रोपे गए।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण भुवनेश्वर साहू जिला साहू संघ अध्यक्ष, सुनिल यादव निज सहायक, अघ्घन सिंह ठाकुर जनपद सदस्य प्रतिनिधि छुरा, संतु ध्रुव, अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज परिक्षेत्र राजिम, बसंत मिश्रा जिला सचिव लिपिक संघ गरियाबंद, बसंत त्रिवेदी उपाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पुनऊ राम साहू, गैदलाल साहू पूर्व जनपद सदस्य, रोशन साहू शिक्षक, हलधर जोगी, गौकरण मानिकपुरी, तेजू साहू, नारायन साहू, ठाकुर राम,आदो राम साहू, व उद्दीपन युवा फाउंडेशन के अनिल कुमार साहू, दीपक कुमार ध्रुव, कामता साहू, टिकेश ध्रुव आदि युवा फाउंडेशन के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।


